

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को भरतपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचे। उन्होंने अपने माता-पिता एवं परिजनों से आशीर्वाद लिया एवं अपने आवास स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसअवसर पर कहा कि सनातन संस्कृति के महान संस्कारों को चरितार्थ करते हुए आज परम पूज्य माता-पिता का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री भजनलालशर्मा ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि पूज्य माता-पिता व देवतुल्य जनता के आशीष के साथ सुशासन को समर्पित हमारी सरकार वीर भूमि राजस्थान को विकास व उन्नति की नित नई ऊचाईयों पर ले जाने में सफल होगी।