


भाजपा के विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी वासुदेव देवनानी ने स्वाधीनता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की जयंती के अवसर पर अपना घर आश्रम, ग्राम लोहागल, अजमेर में श्रद्धांजलि अर्पित की और गर्म कपड़ों का वितरण किया।
इस अवसर पर दैनिक नवज्योति समूह के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी भी उपस्थित रहे।