


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को सुबह 9:00 बजे भरतपुर के लिए रवाना हुए। उनके आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र और बस्सी में भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कमालपुरा बॉर्डर पर कामां विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत सम्मान किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 1 बजेभरतपुर सर्किट हाउस मेंआम लोगों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 2:00 बजेगोवर्धन गिरिराज मंदिर में पूजा अर्चना करने का कार्यक्रमतय किया गया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने भरतपुर जाते हुए नेशनल हाईवे 21 पर महादेव होटल पर चाय की चुस्की ली, मुन्सी पीपलकी के साथ स्वयं ने चाय बनवाई और कार्यकर्ताओं को पिलाई । अचानक सीएम को देखकर आश्चर्यचकित रह गए मुन्सी चाय वाले, सादगी के साथ फीकी चाय पीकर स्थानीय विधायक के बारे में जानकारी ली। चाय वाले के पैर छुने पर हाथ जोड़कर सादगी दिखाई।