Saturday, 29 August 2026

16 वीं विधानसभा सत्र 20 या 21 दिसंबर से ! नए विधायकों की शपथ और विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन, राज्यपाल अभिभाषण होगा एक या 2 फरवरी को, कैबिनेट करेगी तय


16 वीं विधानसभा सत्र 20 या 21  दिसंबर से ! नए विधायकों की शपथ और विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन, राज्यपाल अभिभाषण होगा एक या 2 फरवरी को, कैबिनेट करेगी तय

16 वीं विधानसभा के सबसे वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ को प्रोटेम स्पीकर बनाया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार शाम राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ भी दिलाई। अब नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र 20 या 21 दिसंबर से हो सकता है। प्रोटेम स्पीकर द्वारा नए विधायकों को विधानसभा सदस्य की शपथ दिलाएंगे। सत्र के पहलेऔर दूसरे दिन शपथ कार्यक्रम होगा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी और चुनाव कराए जाएंगे।

प्रोटेम स्पीकर के सहयोग के लिए सोमवार को तीन सदस्यीय पैनल भी बनाया है। इसमें वरिष्ठता के आधार पर विधायक दयाराम परमार, प्रताप सिंह सिंघवी और डॉ. किरोड़ीलाल मीणा शामिल हैं। विधायक नई विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। भाजपा की ओर से वरिष्ठ विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया है। यदि कांग्रेस या अन्य दलों की ओर से प्रत्याशी तय किया जाता है तो मतदान होगा, अन्यथा देवनानी को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। 

राज्यपाल का अभिभाषण एक या 2 फरवरी को विधानसभा में पेश किए जाने की संभावना है। राज्यपाल अभिभाषण पर चार दिन बहस होगीऔर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जवाब पेश किया जाएगा। इस बार फूल बजट तो आगामी में जुलाई आने की संभावना है लेकिन सरकारी कामकाज के लिए अंतरिम बजट प्रस्तुत किया जा सकता है।


Previous
Next

Related Posts