


जैसलमेर डीएसटी की सूचना पर थाना सांगड पुलिस की टीम द्वारा सोने की चेन बता नकली चैन बेच ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चन्दन कुमार वागरी व वेलाराम वागरी हेमारनाडी थाना सिणधरी जिला बाडमेर, मुकेश कुमार वागरी धानसा तहसील जसवंपुरा जिला जालोर एवं चुना राम वागरी चितलवाना जिला सांचौर के रहने वाले है। एसपी सांगवान ने बताया कि एडिशनल एसपी राकेश कुमार राजोरा व सीओ प्रियंका कुमावत के सुपरविजन में रविवार को डीएसटी की सूचना पर एसएचओ माणक राम मय टीम द्वारा गश्त के दौरान देवीकोट इलाके से इन चार ठगों को नकली सोने की चेन बेचते गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह के ठग नकली सोने की चेन की डिजाइन का एक असली छोटा टुकड़ा साथ मे रखते है। टारगेट से बातचीत कर असली टुकड़ा किसी भी सुनार से टंच करा जांच कराने को कह झांसे में लेते है। जांच में सही आने पर ग्राहक विश्वास में आ जाता है और आरोपी नकली सोने की चेन देकर रुपए प्राप्त कर फरार हो जाते है।