Saturday, 29 August 2026

छात्र का हाथ-पांव बंधा शव कुएं में लटका मिला,पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज


छात्र का हाथ-पांव बंधा शव कुएं में लटका मिला,पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज

टोंकजिले के मेहंदवास पुलिस थानांतर्गत  नवाबपुरा गांव में आठवीं कक्षा के एक किशोर छात्र  का शव खुद के ही खेत के कुंए में लटका मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर के हाथ-पांव बंधे हुए थे साथ ही गले मे फंदा लगा हुआ था।जिसकी इतला मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा भी घटनास्थल पहुंचे तथा वहां से पुलिस ने साक्ष्य जुटाएं है।

वही डॉग स्क्वॉयड टीम बुलाई गई है।इस हत्या से गुस्साएं ग्रामीणों की भीड़ राजकीय सआदत अस्पताल टोंक पहुंची तथा परिजनों सहित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि, एक व्यक्ति को सरकारी नोकरी,हत्या में लिप्त लोगो को गिरफ्तार करके कड़ी सजा की मांग की है।

पूर्व प्रधान खेमराज मीणा ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, पूर्व उपप्रधान फोजूराम मीणा,हंसराज फागना समेत काफी लोगो ने अपनी मांगे नही माने जाने तक शव का पोस्टमार्टम नही होने दिया।बाद में एसपी राजर्षिराज की समझाईश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाबपुरा निवासी तेरह वर्षीय अमरीश मीणा पुत्र पप्पू लाल मीणा शनिवार की शाम को स्कूल से घर लौटने के बाद साईकिल से अपने खेत की तरफ जा रहा था तभी उसके पिता पप्पू लाल खेत से आते मिलें तो वह बेर खाने की कहते हुए खेत की तरफ चला गया बताया।देर शाम को अमरीश घर नही पहुंचा तो उसकी तलाश की गई तो वह अपने ही खेत के कुएं में  लटका मिला।

परिजनों के मुताबिक अमरीश के गले मे कुएं में पानी खींचने की रबर की रस्सी से गले में फंदा लगा हुआ था साथ ही खाट की निवार से हाथ-पांव बंधे हुए थे।जिसकी सूचना मिलते ही मृतक अमरीश मीणा के परिजन सहित ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई जिन्होंने पुलिस को इतला दी ।जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज भी घटनास्थल पहुंचे तथा जानकारी ली। 

मृतक के  शव को राजकीय सआदत अस्पताल टोंक की मोर्चरी में लाया गया। लेकिन मृतक की हत्या के आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग की गई साथ ही पीड़ित परिजनों को मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नोकरी की जिद को लेकर अड़ गएऔर बाद में जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज, एसडीएम टोंक कपिल शर्मा,महिला पुलिस थाना की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता भी सआदत अस्पताल पहुंची जिन्होंने समझाईश की करीबन चार घण्टे की मशक्कत के बाद लिखित आश्वासन के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।

Previous
Next

Related Posts