


विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिले में लगाए जा रहे कैंपों का जिला प्रमुख सरोज बंसल ने रविवार को निरीक्षण किया। जिन्होंने सीधा लाभार्थियों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
जिला प्रमुख सरोज बंसल ने रविवार को नगरफोर्ट में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में दिए जाने वाले लाभ तथा कैंप में किए गए रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं के अवलोकन में संयुक्त निदेशक, कृषि के के मंगल ने योजना की संपूर्ण जानकारी दी एवं नैनो यूरिया की उपयोगिता बताई।
जिला प्रमुख सरोज बंसल को राजीविका की महिलाओं ने अपने उत्पाद की जानकारी देते हुए बताया कि उनके उत्पादों की मार्केटिंग नहीं हो पा रही है जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा है । उन्होंने पंचायत से बाहर ब्लॉक स्तर पर हाट बाजार के माध्यम से उनके उत्पाद को बिक्री करने का फायदा मिल पाएगा। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने आश्वासन दिया कि तहसील मुख्यालय पर आपके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराए जाने के प्रयास किए जाएंगे ।
जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प मोदी जी ने किया है उसे हमें पूरा करना है इन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक यानी गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए । जो भी आम जन कैंप में आए हैं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा उसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराएं । निरीक्षण में जिला प्रमुख सरोज बंसल के साथ सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ,हाल ही विधानसभा चुनाव में देवली-उनियारा के भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला,जिला महामन्त्री प्रभु बाड़ोलिया, भाजपा जयुपर के प्रभारी नरेश बंसल, मण्डल अध्यक्ष बनवारी लाल जाट आदि मौजूद थे। जिन्होंने बाद में फुलेता में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत चल रहे कैंप का भी अवलोकन किया।