Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा, डिप्टी सीएम दीया और बैरवा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर की मुलाक़ात,जताया आभार


मुख्यमंत्री शर्मा, डिप्टी सीएम दीया और बैरवा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर की मुलाक़ात,जताया आभार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर की मुलाक़ात। मुख्यमंत्री शर्मा नेरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति आभार जताया। 

उन्होंने कहा कि उनके सानिध्य में विधायक दल की बैठक मेंऐतिहासिक निर्णय हुआ है हम तीनों उसके लिए आभार प्रकट करने आए हैं । उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रशासनिक स्तर पर निर्णय में बढ़ती जाने वाली सावधानियां के बारे में जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय सरकार के अलावा भाजपा के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ऐसे में उनकी सलाह निश्चित तौर पर राजस्थान के प्रशासन चलाने में मुझे मार्गदर्शन का काम करेगी। 

विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चन्द्र मोहन मीना ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की ओर उन्हें शुभकामनाएं दी। मीना ने उनसे बस्सी क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर नव निर्वाचित मुख्यमंत्री ने विकास के लिये आश्वासन दिया।कहा कि बस्सी विकास के क्षेत्र में अग्रणी रहेगा और विकास के लिये धन की कमी नही रहेगी।

Previous
Next

Related Posts