


भाजपा के विधानसभा अध्यक्ष के प्रत्याशी वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी से रविवार को मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा के सचिव महावीर शर्मा भी मौजूद रहे।
भाजपा के विधानसभा अध्यक्ष के प्रत्याशी वासुदेव देवनानी ने विधानसभा की कार्यप्रणाली को लेकर मंत्रणा की। वैसे देवनानी विधानसभा की प्रक्रियाओं से वाकिफ हैं और विधानसभा को बेहतर तरीके से चला पाने में सफल भी होंगे। आम लोगों को विधानसभा से दूर नहीं रखा जाए इसका वासुदेव देवनानी को विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।कोरोना के चलते विधानसभाओं की व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए थे। आप सामान्य स्थिति है ऐसे में विधानसभा का उपयोग आम लोगों के साथ अधिक से अधिक कैसे हो इस पर भी चर्चा की जानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि अजमेर से किशन मोटवानी विधानसभा के उपाध्यक्ष रह चुकेहैं। यह दूसरा मौका होगा जब अजमेर को विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलेगा। विधानसभा में 17 या 18 जनवरी को देवनानी का निर्वाचन होना है। स्पष्ट बहुमत के आधार पर उन्हें सर्वसम्मति से चुने जाने की संभावना अधिक है। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी, समान दृष्टि से प्रतिपक्ष की रक्षा करते हुए विधानसभा की कार्रवाई को ढंग से चलाया जाएगा। वासुदेव देवनानी आगामी दिनों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत और सुमित्रा सिंह से भी मुलाकात कर सकते हैं। दीपेंद्र सिंह शेखावत कांग्रेस से और सुमित्रा सिंह भाजपा से विधानसभा अध्यक्ष रही है और दोनों ने ही विधानसभा में नवाचार किए थे उनसे मुलाकात करने से भी उन्हें एक नया विजन प्राप्त हो सकेगा।