


राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद शनिवार रात्रि को जयपुर के एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
हनुमान बेनीवाल ने भी ही एयरपोर्ट से बाहरनिकलते हीअपने कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़करअभिवादन स्वीकार किया। अब वे खींवसर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और अपनी नई भूमिका में आ गए हैं। अब वे लोकसभा चुनाव में राजस्थान पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे।जिससे कि उनकी पार्टी फिर से लोकसभा मेंअच्छा प्रदर्शन कर सके।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को दोपहर में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोखींवसर से विधायक निर्वाचित होनेपर सांसद पद से अपना इस्तीफा दिया था ।नियमों के मुताबिक 14 दिन मेंइस्तीफा देना पड़ता है और हनुमान बेनीवाल ने समय के अनुरूप इस्तीफा दिया है।