


केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात की थी थे। उसे अवसर पर पर कानून राज्य मंत्री मेघवाल ने जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज को भजन गाकर सुनाया। इस पर जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज ने अर्जुन मेघवाल गले लगा लिया।
कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस दृश्य को अपने एक्स(ट्विटर) अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो; समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार करो। यानी हे ईश्वर हे मेरे आराध्य देव मेरी कमजोरियों पर मेरे अवगुणों पर ध्यान न दें, उन्हें उन पर विचार न करें चित्त में प्रवेश न दें। श्रीगुरू चरणों में सादर प्रणाम।
शुक्रवार को मेघवाल जयपुर एयरपोर्ट पर जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज से मिले थे। मेघवाल ने मुलाकात का यह वीडियो शेयर किया है। इसमें अर्जुन मेघवाल ने रामभद्राचार्य को बीकानेरी राग में भजन गाकर सुना रहे हैं। मेघवाल को भजन गाते सुन राम भद्राचार्य महाराज खुश हो गए। मेघवाल के साथ ही 'प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो' गनगुनाते दिख रहे हैं।