


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा की शुक्रवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। बेटे भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण की रात को ही तबीयत बिगड़ने पर स्वरूप शर्मा को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता के यूरिन की समस्या से पीड़ित होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने पर देर रात उन्हें सवाई मानसिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सीनियर डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में उनका इलाज चल रहा है।