Saturday, 29 August 2026

महारानी कॉलेज में कार्यक्रम,"विकसित भारत अभियान" की लॉंचिंग 16 दिसंबर को, पीएम मोदी के लाईव संबोधन में मौजूद रहेंगे सीएम भजनलाल शर्मा एंव अन्य: मोतीलाल मीणा


महारानी कॉलेज में कार्यक्रम,"विकसित भारत अभियान" की लॉंचिंग 16 दिसंबर को, पीएम मोदी के लाईव संबोधन में मौजूद रहेंगे सीएम भजनलाल शर्मा एंव अन्य: मोतीलाल मीणा

विकसित भारत अभियान की राजस्थान में लाॉंचिंग 16 दिसंबर 2023 को दोपहर 2:15 बजे महारानी कॉलेज जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के लाइव संबोधन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री  दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी  उपस्थिति रहेंगे। विकसित भारत अभियान से आम जन के जुड़ाव के लिए भी अपील जारी की गई है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने बताया कि विकसित भारत अभियान के लिए भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों सहित मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभिन्न स्तरों पर कार्य विभाजन और जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसमें  जयपुर प्रशासनिक जिले के सभी विधायक, विधायक प्रत्याशी ,प्रदेश पदाधिकारी सभी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, प्रदेश अभियान संयोजक, मन की बात कार्यक्रम  के जिला संयोजक,विधानसभा संयोजक, मंडल संयोजक,जिला पदाधिकारियों सहित  मंडल अध्यक्ष और  जिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों को भी विकसित भारत अभियान को सफल बनाने का दायित्व सौंपा गया है।

Previous
Next

Related Posts