


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को शपथ ग्रहण करने के बाद शाम को शासन सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना करते हुए पदभार संभाला।
इस अवसर पर केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राजस्थान विधानसभा के मनोनीत अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेम चंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, सांसद सीपी जोशी, रामचरण बोहरा, विधायक कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, दीप्ति किरण माहेश्वरी, महंत बाल मुकुंदाचार्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अशोक परनामी, पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अभिवादन कर स्वागत किया।