Thursday, 19 September 2024

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने संभाला पदभार


उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने संभाला पदभार

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण के पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की उप​स्थिति में शासन सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण किया। शासन सचिवालय के मुख्य भवन के प्रथम तल पर स्थित अपने कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने कार्यभार संभाला।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास तथा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करेगी।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद रामचरण बोहरा, सीपी जोशी,विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, महंत बालमुकुंदाचार्य, पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया एवं पूर्व विधायक अशोक परनामी उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts