


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शपथ लेते ही प्रशासनिक बदलाव किए हैं। आईएएस टी. रविकांत मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव होंगे। इसके साथ ही आईएएस आनंदी को सचिव और सौम्या झा को मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस टी. रविकांत ब्यूरोक्रेस मे साफ सुथरे छवि के अधिकारी माने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए पहले भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इन तीनों अधिकारियों के लिए पदस्थापन की चिट्ठी राजस्थान के कर्मिक विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। टी. रविकांत वर्तमान में चिकित्सा शिक्षा विभाग राजस्थान के प्रमुख शासन सचिव थे। जबकि आईएएस अफसर आनंदी सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग राजस्थान में शासन सचिव थीं।