Saturday, 29 August 2026

भजनलाल शर्मा को 14 वें मुख्यमंत्री, दिया कुमारी और प्रेम बैरवा को उपमुख्यमंत्री की शपथ राज्यपाल मिश्र ने दिलाई, पीएम मोदी भी रहे मौजूद


भजनलाल शर्मा को 14 वें मुख्यमंत्री, दिया कुमारी और प्रेम बैरवा को उपमुख्यमंत्री की शपथ राज्यपाल मिश्र ने दिलाई, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके बाद राज्यपाल ने दिया कुमारी और प्रेम बैरवा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य मंच पर मौजूद रहे। 

दूसरे मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नडडा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंच पर मौजूद रहे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद  रहे हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चौना मीन, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस, नागालैंड उप मुख्यमंत्री  के यानथुंगो शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts