Saturday, 29 August 2026

रेप-आईटी एक्ट का आरोपी हैदराबाद एयरपोर्ट से डिटेन, ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर किया गिरफ्तार


रेप-आईटी एक्ट का आरोपी हैदराबाद एयरपोर्ट से डिटेन, ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में महिला से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी अहमद कुरेशी (25) निवासी आजाद मोहल्ला पारसोला हाल कुवैत को महिला थाना पुलिस की टीम ने हैदराबाद एयरपोर्ट से डिटेन कर गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर 16 दिसंबर तक रिमांड पर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी करवाया गया था।

एसपी एसपी अमित कुमार ने बताया कि 13 जनवरी को पीड़ित महिला ने एक रिपोर्ट दी थी कि अहमद कुरेशी आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता है। लोक लाज और डर से उसने किसी को नहीं बताया। मेरे पिता कुवैत में मजदूरी करते हैं। अभियुक्त ने पिता को कुवैत में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर जबरन उसका एक अश्लील वीडियो बनवाया। उसके बाद संबंध बनाने और शादी करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है।

धमकी देकर अहमद ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी और पासवर्ड भी ले लिए और करीब 15 दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के कारण वह घर से भी नहीं निकल पा रही। परिजनों के हौसला बढ़ाने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराने आई है। रिपोर्ट पर थाना धरियावद पर आईपीसी की संबंधित धाराओं व आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच सीओ धरियावद द्वारा शुरू की गई।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के सुपरविजन एवं सीओ धनफूल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। आरोपी के कुवैत में होने के कारण लुक आउट सर्कुलर जारी करवाया गया। 9 दिसंबर को अहमद कुरैशी को हैदराबाद एयरपोर्ट पुलिस द्वारा डिटेन किया गया।

अभियुक्त को हैदराबाद पुलिस से प्राप्त करने के लिए एसएचओ महिला थाना अरुण खांट के नेतृत्व में एक टीम भेजी गई। हैदराबाद पहुंच कोर्ट से ट्रांजिट डिमांड प्राप्त कर अभियुक्त को मंगलवार को प्रतापगढ़ लाया गया। जिसे कोर्ट में पेश कर विस्तृत अनुसंधान के लिए 16 दिसंबर तक पुलिस रिमांड प्राप्त कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts