Saturday, 29 August 2026

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, दर्शन दीर्घा से दो युवक सदन में कूदे, मचा अफरा तफरी माहौल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, संसदअपने स्तर पर करा रही है जांच: ओम बिरला


संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, दर्शन दीर्घा से दो युवक सदन में कूदे, मचा अफरा तफरी  माहौल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, संसदअपने स्तर पर करा रही है जांच: ओम बिरला

लोकसभा में बुधवार को शून्य काल के दौरान दर्शन दीर्घा से दो युवक कूद गए सदन में घुस गए। सांसदों के बीचअचानक हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी माहौल पैदा हो गयाऔर कुछ सांसदों ने उसकी पिटाई उनकी पिटाई कीऔर पुलिस को सौंप दिया। कुछ सांसद ने बताया किइसमें से एक युवक ने अपने जूते से कुछ निकला और येलो गैस निकलने लगी।इस घटना से निश्चित तौर पर सदन में डर और भय वातावरण व्याप्त हो गया। सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई।

पुलिस ने दो युवको कोगिरफ्तार किया है इसमें से एक का नाम सागर है। दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे। संसद पर बुधवार को आतंकी हमले की 22वीं बरसी है।

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सांसद अपने स्तर पर इस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह लोग गैसका कोई मामला ज्यादा बड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि अचानक दो लोग विजिटर गैलरी से लोकसभा में कूदे। दोनों की उम्र करीब 20 साल है। ये लोग कनस्तर लिए हुए थे। इन कनस्तरों में पीले रंग की गैस निकल रही थी। दोनों में से एक व्यक्ति दौड़कर स्पीकर की चेयर के सामने पहुंच गया था। वे कोई नारे लगा रहे थे। आशंका है कि ये गैस जहरीली हो सकती है। 13 दिसंबर 2001 के बाद ये फिर संसद की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला है।

अधीर रंजन ने कहा कि दो लोग गैलरी से कूदे। उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और फिर सुरक्षा अधिकारियों ने बाहर कर दिया। यह सुरक्षा में चूक तब हुई है, जब संसद हमले की 22वीं बरसी है।

    Previous
    Next

    Related Posts