Saturday, 29 August 2026

नए सीएम भजनलाल शर्मा के चुने जाने के बाद टोंक में जश्न,कार्यकर्ताओ ने की आतिशबाजी और बांटे लडडू,टोंक के भाजपा प्रत्याशी मेहता ने दी बधाई


नए सीएम भजनलाल  शर्मा के चुने जाने के बाद टोंक में जश्न,कार्यकर्ताओ ने की आतिशबाजी और बांटे लडडू,टोंक के भाजपा प्रत्याशी मेहता ने दी बधाई

भाजपा की तरफ से नए मुख्यमन्त्री भजन लाल शर्मा की घोषणा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी का माहौल छा गया।भाजपा शहर मण्डल टोंक के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन की अगुवाई में कार्यकर्ता घण्टाघर सर्किल पर एक़ित्रत हो गए तथा नारेबाजी की साथ ही आतिशबाजी करके जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आपस में लडडू खिला करके ब मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी।  

पूर्व विधायक अजीतसिंह मेहता ने राजस्थान में भाजपा को मिले बहुमत के बाद मंगलवार को विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा को मुख्यमन्त्री,दिया कुमारी एवं प्रेम चन्द बैरवा को उपमुख्यमन्त्री बनाये जाने पर बधाई देते हुए कहा हैं कि राजस्थान से कांग्रेस के कुशासन का अन्त हो चुका । उन्होने कहा कि राजस्थान विकास में पिछडा हुआ था अब नए राजस्थान का विकास एवं प्रगति का इतिहास लिखा जाएगा। 

मेहता ने कहा कि राजस्थान में नए मुख्यमन्त्री भजन लाल शर्मा एवं डिप्टी सीएम दिया कुमारी की अगुवाई में राजस्थान में खुशहाली आएगी साथ ही महिलाओ को सुरक्षा ,युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होने विश्वास जताया कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की राजस्थान की जनता को दी गई गारन्टी पूरी होगी। पूर्व विधायक ने सभी को बधाई देते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीट मोदीजी को समर्पित करने के लिये जनता से आह्वान किया। 

 पूर्व विधायक एवं हाल ही विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजीत मेहता के समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की ।  जिस दौरान भाजपा टोंक शहर मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव चारण ,सुरेश शर्मा ,विष्णु चावला ,मुकेश गुड्डू खटीक,अनिल टिक्किवाल, डब्बू बना, अंकित शर्मा ,अनिल शर्मा, दिलीप जैन, पंकज सैनी, गुड्डा अजमेरा ,तारीक,अजीज, चंदू खण्डेलबल,भवानी सैनी ,विश्वजीत राठौड, रघुवीर नायक, भवानी सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

वही दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने  नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेम चंद बैरवा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को बनाये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।उन्होंने  कहा कि इनके नेतृत्व में राजस्थान विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

Previous
Next

Related Posts