


प्रताप नगर थाने में 6 साल के मासूम से कुकर्म करने के मामले में पीड़ित बच्चे के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह परिवार के साथ रहकर मजदूर का काम करता है। 8 दिसंबर को वह अपने काम पर गया हुआ था। वापस लौटने पर पड़ोसी ने बताया कि बिहार का रहने वाला एक लड़का उनके घर में आया था। वह उनके 6 साल के बेटे को ऊपर कमरे में लेकर गया था।
मासूम बेटे से पूछने पर उसने बिहार के रहने वाले लड़के के हैवानियत करने के बारे में बताया। मासूम बेटे से गलत काम का पता चलने पर आरोपी लड़के की इधर-उधर तलाश करने पर नहीं मिला। प्रताप नगर थाने में पीड़ित बच्चे के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने कुकर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।