Saturday, 29 August 2026

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में साजिशकर्ता रामवीर को किया गिरफ्तार


श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में साजिशकर्ता रामवीर को किया गिरफ्तार

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में साजिशकर्ता रामवीर को जयपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। वह महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के सत्तनाली इलाके के सुरेती (पिलानियां) का रहने वाला है। रामवीर शूटर नितिन फौजी का पक्का दोस्त है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मारने वाले शूटर नितिन फौजी के लिए बदमाश रामवीर ने ही जयपुर में पूरी व्यवस्था उपलब्ध करवाई थी। 5 दिसंबर को गोगामेड़ी की नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने श्याम नगर (जयपुर) स्थित उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। मर्डर के बाद रामवीर अपनी बाइक से नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को बगरू टोल प्लाजा से आगे ले गया था। राजस्थान रोडवेज के नागौर डिपो की बस में बैठाकर फरार करवाया।

    Previous
    Next

    Related Posts