


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पौत्र और आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई आइएएस अधिकारी परी बिश्नोई के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे। भव्य और परी 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी करेंगे।
उदयपुर में शादी के बाद पहला रिसेप्शन पुष्कर में 24 दिसंबर को होगा। इसके बाद हिसार जिले के आदमपुर में 26 दिसंबर को रिसेप्शन होगा। इसमें डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। सबसे आखिर में 27 दिसंबर को नई दिल्ली में रिसेप्शन होगा। इसमें केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के कई नेताओं सहित वीआइपी मेहमान शामिल होंगे। परी राजस्थान के अजमेर की रहने वाली हैं । उनका परिवार भी सिविल सेवा से जुड़ा रहा है ।
परी के पिता मणीराम बिश्नोई अधिवक्ता हैं और माता सुशीला बिश्नोई अजमेर में थानेदार हैं । मणीराम चार साल तक अपने गांव के सरपंच भी रह चुके हैं। बेटी आइएएस परी सिक्किम में एसडीएम पद पर तैनात थीं। हाल ही में उनको हरियाणा कैडर मिल गया है। भव्य ने साउथ ऑक्सफोर्ड से डिग्री हासिल की है।