


विद्याधर नगर से भाजपा की विधायक दिया कुमारी ने शुक्रवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की।
उन्होंने बैठक में अधिकारियों को क्षेत्र की जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये।