Saturday, 29 August 2026

28 वें ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए राजस्थान की कैरम टीम विशाखापट्टनम रवाना


28 वें ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए राजस्थान की कैरम टीम विशाखापट्टनम रवाना

28 वें ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए राजस्थान की पुरुष तथा महिला टीमें विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गई है। यह टूर्नामेंट विशाखापट्टनम में 10 दिसंबर से प्रारंभ होकर 13 दिसंबर तक चलेगा।

राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुरुष तथा महिला टीम इस प्रकार से हैं। राजस्थान कैरम पुरुष टीम: पीके सेठी,रऊफ अहमद, फजल अहमद और रोशन अली शामिल है। टीम मैनेजर गणेश नारायण को बनाया है ।

राजस्थान कैरम महिला टीम: प्रिया चौधरी,सीमा चौहान,अनीता बागड़ी और श्रीमती रजिया अमानत शामिल है।टीम मैनेजर प्रवीण कुमार बनाया है।

पुरुष डबल्स की टीम:  पीके सेठी और रऊफ अहमद , फजल अहमद और रोशन अली को शामिल किया है। महिला डबल्स की टीम: प्रिया चौधरी और सीमा चौहान और अनीता बागड़ी और रजिया अमानत को शामिल किया है ।

राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने बताया कि दोनों टीमें राजस्थान कैरम संघ के महासचिव फजल अहमद के नेतृत्व में गुरुवार को ट्रेन से रवाना हो गई है और 9 तारीख को वह विशाखापट्टनम पहुंचेंगी।


Previous
Next

Related Posts