Saturday, 29 August 2026

गोगामेड़ी हत्याकांड: समझौते को लेकर बनी सहमति, एसएचओ और बीट कांस्टेबल निलंबित,धरना स्थगित गुरुवार को पैतृक गांव गोगामेडी में होगा अंतिम संस्कार


गोगामेड़ी हत्याकांड: समझौते को लेकर बनी सहमति, एसएचओ और बीट कांस्टेबल निलंबित,धरना स्थगित गुरुवार को पैतृक गांव गोगामेडी में होगा अंतिम संस्कार

आखिरकार भारी दबाव के चलते बुधवार रात को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में जयपुर पुलिस कमिश्नरने श्याम नगर थाने के एसएचओ और बीट कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के सेवानिवृत्ति न्यायाधीश के द्वारा कराई जाएगी। इसी के साथ मेट्रो मास अस्पताल के सामने चल रहा धरना स्थगित कर दिया गया है।

गोगामेड़ी की पत्नी शीला सिंह शेखावत नेपुलिस कमिश्नरऔर संघर्ष समिति के बीच हुए समझौते को मानते हुए धरने को स्थगित कर दिया गया है।अब सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के शव का पोस्टमार्टम एसएमएस अस्पताल में कराया जाएगा। गुरुवार को सुबह 7:00 बजे जयपुर के राजपूत सभा भवन में आम लोगों के लिए उनके शव को दर्शनार्थ रखा जाएगा । उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव गोगामेडी में दोपहर 2:00 बजे ही किया जाएगा।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज द्वारा गठित किया गया वरिष्ठ चिकित्सकों का मेडिकल बोर्ड जिला मजिस्ट्रेट की ओर से रात्रि में पोस्टमार्टम की मिली है स्वीकृति, डीसीपी साउथ की परमिशन के बाद की जा रही पोस्टमार्टम के लिए तैयारी, पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड में फोरेंसिक मेडिसिन न्यूरो सर्जरी, सीटी सर्जरी और रेडियोलॉजी के चिकित्सकों को किया शामिल, हत्याकांड में मृतक नवीन सिंह का शव भी एसएमएस मोर्चरी में मौजूद है।

Previous
Next

Related Posts