Saturday, 29 August 2026

गोगामेड़ी की हत्या,पत्नी शीला शेखावत ने 7 दिसंबर को भी राजस्थान बंद रखने का किया ऐलान, कुछ बातों को लेकर बनी सहमति, एसएमएस अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम


गोगामेड़ी की हत्या,पत्नी शीला शेखावत ने 7 दिसंबर को भी राजस्थान बंद रखने का किया ऐलान, कुछ बातों को लेकर बनी सहमति, एसएमएस अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने कहा कि 7 दिसंबर को भी राजस्थान बंद रखना है। मैं पूरे देश के राजपूतों का आह्वान करती हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहां आए क्योंकि आज सुखदेव सिंह उनका(अपराधियों) निशाना बने हैं, कल हममें से भी कोई उनका निशाना बन सकता है।"

वहीं दूसरीऔर सरकार और परिवार जनों के बीच कुछ मांगों को लेकर सहमति बन गई है। सुखदेव सिंह गोगामेडी के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा सवाई मानसिंह अस्पताल में कराई जाने की बात सामने आई है। मजिस्ट्रेट द्वारा शव का पोस्टमार्टम रात को ही करने की बात सामने आ रही है।इसकी अनुमति प्रदान कर दी गई है। लेकिन परिवार जनों ने अंतिम संस्कारगुरुवार को करने पर सहमति नहीं जताई है।पत्नी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आंदोलन हथियारों को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा धरना जारी रहेगा।

Previous
Next

Related Posts