


सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर बुधवार को गोगामेड़ी की पत्नी शीला सिंह शेखावत नेश्याम नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
सुखदेव सिंह में गोगामेड़ीके छोटे भाई श्रवण सिंह गोगामेडी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार से मांग पत्र को लेकर बातचीत चल रही है। फिलहाल कोई समझौता नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि समाज के प्रमुख लोगों की राय के अनुरूप फैसला किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सरकार के समक्ष समाज की ओर सेमांग की गई है कि हत्यारों का एनकाउंटर,परिजनों का आजीवन सुरक्षा,सरकारी नौकरी,11 करोड़ आर्थिक मुआवजा, गोगामेड़ी को सुरक्षा क्यों नही दी-इसकी 15 दिन के भीतर हाईकोर्ट जज से जांच ,परिजनो को हथियार का तुरन्त लाइसेंस,श्याम नगर SHO को हटाया जाए।