Saturday, 29 August 2026

28 वां ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट 10 दिसंबर से विशाखापट्टनम में


28 वां ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट 10 दिसंबर से विशाखापट्टनम में

28वां ऑल इंडिया फेडरेशन 4 दिवसीय कप कैरम टूर्नामेंट 10 दिसंबर विशाखापट्टनम में शुरू होगा और 13 दिसंबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में पुरुष और महिला खिताबों के अलावा पुरुष और महिला डबल्स के मैच भी आयोजित होंगे। राजस्थान कैरम संघ की ओर से टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पुरुष और महिला टीम में भेजी जा रही है।

राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने बताया कि विशाखापट्टनम में फेडरेशन कप का यह टूर्नामेंट गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के आरएम इंडोर स्टेडियम गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुझे (राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री को) इस टूर्नामेंट की आयोजन समिति का उपाध्यक्ष बनाया है।

सूरज खत्री ने बताया कि नेशनल कैरम रैंकिंग 2022-23 के अनुसार के श्रीनिवास एक नंबर की रैंकिंग पर और असम के जुगल किशोर दत्ता दूसरी और संदीप दाइव तीसरी और पीएसबी के मोहम्मद गुफरान चौथी रैंकिंग पर रहे थे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीम 9 दिसंबर की शाम तक विशाखापट्टनम पहुंच जाएगी।

    Previous
    Next

    Related Posts