


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार 5 दिसम्बर मंगलवार को प्रातः 11 बजे आहूत की है।
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को मंगलवार 5 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, इंदिरा गांधी भवन, स्टेशन रोड़, जयपुर पर होने वाली विधायक दल की बैठक में शामिल होने के निर्देश राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदान किए है।
फिलहाल कांग्रेस के विधायक दल का गठन नहीं हुआ है। यह बात सही है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान कांग्रेस के लिए मधुसूदन मिस्त्री मुकुल, वासनिक, भूपेंद्र हुड्डा और शकील अहमद को पर्यवेक्षक बनाया है। प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावाऔर तीन से प्रभारी वीरेंद्र सिंह, अमृता धवन और काजी निजामुद्दीन मौजूद रहने की संभावना है।
प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस के निर्वाचित विधायकों को जयपुर बुलाया है। विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा क्या विधायक दल के नेता का चुनाव भी होगा।