


शुक्रवार रात बीकानेर जिले के आडसर गांव से चार किलोमीटर दूर सरदारशहर की ओर अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार तीन बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई।
कार में दस बच्चों सहित चौदह लोग सवार थे। ये सभी लोग गांव बिरमसर व सुरजनसर से बन्धनाऊ शादी कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान स्टेट हाईवे पर आडसर गांव से चार किलोमीटर दूर सरदारशहर की ओर अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी।बच्चों की उम्र दस से बारह साल के बीच बताई जा रही है।
इस सड़क दुर्घटना की की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कार के कई हिस्सों को काटकर बच्चों और अन्य लोगों को बाहर निकाला गया। परिवार को सूचना देर रात ही दे दी गई। बीकानेर के जिला अस्पताल में भीड़ लगी हुई है।