Saturday, 29 August 2026

शादी से लौटते समय बस में 60 लाख के गहने और बेशकीमती पोशाकों से भरा सूटकेस चोरी, पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट


शादी से लौटते समय बस में 60 लाख के गहने और बेशकीमती पोशाकों से भरा सूटकेस चोरी, पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर बुधवार को झालावाड़ डिपो की बस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का सोने चांदी के 60 लाख सोने चांदी के 100 तोला गहनेऔर कीमती पोशाको से भरा सूटकेस अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। 

पीड़ित महिला झालावाड़ निवासी कल्पना हाडा की रिपोर्ट पर नयापुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिए जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला का सूटकेस ले जाता हुआ नजर आ रहा है।

पीड़ित महिला कल्पना हाडा ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के राजगढ़ में रिश्तेदार के यहां 28 नवंबर को शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह झालावाड़ से राजगढ़ गई थी। शादी कार्यक्रम के लिए वह अपने सोने चांदी के गहने व कीमती पोशाके साथ में लेकर गई थी। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह बूंदी में अपने पीहर में रुकी जहां से वह अपनी बड़ी बहन के साथ झालावाड़ जाने के लिए झालावाड़ मनोहर थाना बस में सवार हुई थी। बस नयापुरा बस स्टैंड पर रुकी जहां सूटकेस बड़ा होने के कारण इसे ड्राइवर की सीट के पास रखा था। वह पीछे के सीट पर बैठकर अपने पति को बस स्टैंड पर गाड़ी लेकर आने के लिए फोन लगा रही थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश सूटकेस लेकर रवाना हो गया महिला ने बताया कि मात्र 5 मिनट के अंदर बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। जब उनकी निगाह सूटकेस पर पड़ी तो बस में सूटकेस नहीं पाकर उसके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल नया पुरा थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

नयापुरा थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल गया जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति महिला का बैग ले जाते हुए नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुआ माल बरामद किया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts