


लायंस क्लब मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट-3233 E1 के लीडरशिप में तीन दिवसीय सेमिनार पुष्कर में 16 दिसंबर से आयोजित की जाएगी । इस सेमिनार में लीडरशिप के गुण और विशेषताओं पर चर्चा की जाएगी । सेमिनार 18 दिसंबर तक चलेगी ।
लायंस क्लब मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट-3233 E1 के लीडरशिप में तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन लायन प्रांत के पूर्व प्रांतपाल मल्टीपल काउंसिल चेयर पर्सन लायन रोशन सेठी, प्रांत के प्रांतपाल लायन ओपी गगड के नेतृत्व में होगा। इस सेमिनार में जयपुर सहित कई शहरों से लोग शामिल होंगे। इनमें लायंस क्लब के मेम्बर्स अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगे। लीडरशिप कैसे करें ? एक लीडर में क्या विशेषताएं होनी चाहिए ? कैसे गुण होने चाहिए इस पर विस्तार से चर्चा की जायेगी ।
लायंस क्लब मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट-3233 E1 के लीडरशिप में तीन दिवसीय सेमिनार में इंटरनेशनल पूर्व डायरेक्टर मल्टीपल चेयरपर्सन प्रांत के रीजन जोन चेयरपर्सन पूर्व प्रांतपाल गण क्लब के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं कुछ लायन मेंबर भाग लेंगे । लीडरशिप में मानव स्वार्थ के लिए कार्यों को कैसे किया जाए लीडरशिप कैसे की जाए? इसपर मोटिवेशनल स्पीकर्स अपनी बात रखेंगे ।