Saturday, 29 August 2026

रेरा के सदस्य शैलेंद्र अग्रवाल का कार्यकाल पूरा, बीनू गुप्ता के अध्यक्ष बनने का रास्ता हुआ साफ


रेरा के सदस्य शैलेंद्र अग्रवाल का कार्यकाल पूरा, बीनू गुप्ता के अध्यक्ष बनने का रास्ता हुआ साफ

रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण' (रेरा) के अध्यक्ष पद पर बीनू गुप्ता शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव आचार संहिता लगने से पहले उनकी नियुक्ति आदेश जारी कर दिए थे। लेकिन रेरा में उनसे वरिष्ठ सेवानिवृत आईएएस अधिकारी शैलेंद्र अग्रवाल सदस्य के रूप में कार्य थे। ऐसे में वे कनिष्ठ के कारणरेरा के अध्यक्ष पद का कार्यकाल ग्रहण नहीं कर पाई।

30 नवंबर को सेवानिवृत आईएएस अधिकारी अधिकारी शैलेंद्र अग्रवाल गुरुवार को सेवानिवृत हो चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम गहलोतगुरुवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर बीनू गुप्ता को रेरा के अध्यक्ष पद के आदेश जारी करने के संबंध में बातचीत कर इस मामले को सुलझाने का काम किया होगा।

Previous
Next

Related Posts