Saturday, 29 August 2026

जयपुर में होने जा रहे वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन के मिस्टर एंड मिस इंडिया 2023 के पोस्टर का किया लॉन्चिंग


जयपुर में होने जा रहे वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन के मिस्टर एंड मिस इंडिया 2023 के पोस्टर का किया लॉन्चिंग

15 दिसंबर से तीन दिवसीय जयपुर में होने जा रहे वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन के मिस्टर एंड मिस इंडिया 2023 की पोस्टर लॉन्चिंग इवेंट आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के चेयरमैन विकास सिरोही, डब्ल्यूएफएफ राजस्थान के पेट्रोन सचिन रावल, राजस्थान के अध्यक्ष अजय पूनिया, इवेंट कॉर्डिनेटर डॉ. आदित्य नाग, जयपुर मैराथन के फाउंडर पंडित सुरेश मिश्रा और राघव शर्मा, बॉडी टेक फिटनेस से प्रवीण, अमित, प्रेम, नीरज टांक और गिरिराज सैनी सहित कई लोग उपस्थित थे।

डब्ल्यूएफएफ राजस्थान के अध्यक्ष और ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी अजय पूनिया ने बताया कि 15, 16 और 17 दिसंबर को जयपुर में बॉडी बिल्डिंग का राष्ट्रीय इवेंट आयोजित होने जा रहा है, जिसमें देश के लगभग सभी राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्य रूप से अमेरिका से बैंको टेडोविक जो डब्ल्यूएफएफ से मिस्टर यूनिवर्स रह चुके हैं, वे भी गेस्ट पोजिंग के लिए शिरकत करेंगे। इसमें 25 राज्यों से तकरीबन 500 से ज्यादा बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार के साथ अन्य पुरस्कार भी रखे गए हैं। कार्यक्रम वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल कॉलेज के आरबी डंगायच ऑडिटोरियम में होगा ।

Previous
Next

Related Posts