Saturday, 29 August 2026

सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाला,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट कर दी जानकारी


सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाला,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट कर दी जानकारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि सिलक्यारा (उत्तरकाशी) में निर्माणाधीन टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। सभी श्रमिक भाइयों का अस्थाई मेडिकल कैम्प में प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में पूरी ताक़त से जुटी केंद्रीय एजेंसियों, सेना, अंतर्राष्ट्रीय एक्सपर्ट्स एवं प्रदेश प्रशासन की टीमों का हृदयतल से आभार व्यक्त किया। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम मोदी से हम सभी को एक अभिभावक के रूप में मिले मार्गदर्शन एवं कठिन से कठिन स्थिति में उनके द्वारा प्रदान की गई हर संभव सहायता, इस अभियान की सफलता का मुख्य आधार रही। 17 दिनों बाद श्रमिक भाइयों का अपने परिजनों से मिलना अत्यंत ही भावुक कर देने वाला क्षण है। 15 मजदूर झारखंड, 8 उत्तर प्रदेश, 5 ओडिशा, 5 बिहार, 3 पश्चिम बंगाल, 2 उत्तराखंड, 2 असम और 1 हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts