


उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में पिछले 17 दिन से 41 श्रमिक इस अंधी सुरंग में क़ैद थे जो आज खुली हवा में सांस लेंगे। टनल का देश का आज तक का यह सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हो गया है। अब अब इन फंसे हुए मजदूरों को किसी भी समय बाहर निकाल लिया जाएगा।
केंद्र और राज्य सरकार के तमाम संसाधनों और अंतरराष्ट्रीय टनल वैज्ञानिकों की उपलब्धता, प्रधानमंत्री कार्यालय की कड़ी निगरानी के चलते सफल हुआ है। पीएमनरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार कोउत्तराखंड के कम पुष्कर धामी से इस बारे में बातचीत की थी।
उत्तराखंड CM का ट्वीट "...सुरंग के अंदर पाइप डालने का काम पूरा हो गया है। जल्द ही सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा।"