


जयपुर के मानसरोवर और मालवीय नगर में घरों से गैस सिलेंडर चोरी होने की वारदातें बढ़ रही है।लेकिन पुलिस इस पर शक्ति से कार्रवाई नहीं कर पा रही है।घर में घुसकर गैस सिलेण्डर चोरी का मामला सामने आया है। जवाहर सर्किल थाने में सिलेण्डर चोरी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिलेण्डर चोर की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि सिद्धार्थ नगर मालवीय नगर निवासी सुमित शर्माने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर वह परिवार सहित रहते है और फर्स्ट फ्लोर पर किराएदार है। रविवार रात करीब 10:15 बजे एक लड़का मेन गेट खोलकर अंदर आया। परिवार को शक नहीं हो, इसलिए बिना डरे सीढ़िया चढ़कर किराएदारों के रुम की तरफ चला गया। करीब 2 मिनट बाद नीचे उतरकर बाहर चला गया। बाहर निकलते समय मेन गेट के पास बने रूम की कुंदी खोलकर उसमें रखा गैस सिलेण्डर उठा ले गया। मकान के बाहर खड़ी बाइक पर सिलेण्डर रखकर बदमाश फरार हो गया। कुछ देर बाद मेन गेट खुला देखकर बंद करने पहुंचने पर गैस सिलेण्डर गायब मिला।
घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर पाया गया कि गैस सिलेंडर की चोरी की वारदात उसमें कैद थी। बाइक पर हेलमेट लगाकर आया चोर गैस सिलेण्डर चोरी कर ले जाते नजर आया। पीड़ित सुमित शर्मा का कहना है कि रेकी के बाद गैस सिलेण्डर चोरी ही वारदात को अंजाम दिया गया है। चोर को पता था कि मकान के फर्स्ट फ्लोर पर किराएदार रहते है। शक नहीं होने के कारण वह बिना डरे घर के अंदर आकर सीढ़ियो चढ़कर छत पर चला गया। महज 2 मिनट में ही सिलेण्डर उठाकर बाइक पर चोरी कर फरार हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी में भी इसी प्रकार की वारदात हुई है। मानसरोवर इलाके में भी कुछ इसी प्रकार की गैस सिलेंडर चोरी होने की बात सामने आई है।