


असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया रविवार को चौमूं पहुंचकर राधा बाग स्थित अपने दोस्त की बेटी शादी में शिरकत की। उन्होंने अपने दोस्त की बेटी डॉ. आंचल को आशीर्वाद दिया।
असम के राज्यपाल राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पारिवारिक सदस्य गणेश जैन ने भी पुष्प गुच्छ भेंटकर राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में चौमूं विधायक रामलाल शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने पारिवारिक सदस्यों के साथ अल्पाहार भी किया।