


सहारनपुर में बेहट रोड स्थित रसूलपुर गांव में अडाणी के गोदाम में शनिवार को रात करीब एक बजे भीषण आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि 6 जिलों की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। 18 घंटे के बाद आग को काबू में किया जा सका। इस टीन के गोदाम में रखें घीऔर तेल रखें हजारों डिब्बे आग की गर्मी पाकर ब्लास्ट होते रहे। इसके चलते आग को काबू में पाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
सहारनपुर के बेहट रोड स्थित रसूलपुर में फॉर्चून कंपनी के अलावा अन्य प्रोडक्ट रखे हैं। पूरा गोदाम करीब 7 बीघे में बना है। गोदाम में आटा, चीनी, तेल, रिफाइंड और अन्य सामान भरे थे। अदानी की कंपनी यहां से उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने माल की सप्लाई करती है।
अडाणी का गोदाम घनी आबादी में हैऔर आग लगने से आसपास की कॉलोनी में भी धुआं हो गया है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आसपास के 50 से ज्यादा मकानों के लोग घर छोड़कर कुछ दूरी पर चले गए हैं। ताकि, धुआं से परेशानी न हो।
अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार रात लगभग एक बजे आग लगने की सूचना मिली। आग बहुत ज्यादा थी। ऐसे में लखनऊ मुख्यालय बात की गई। इसके बाद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, अमरोहा, बिजनौर की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। टीन का स्ट्रक्चर था जो आग लगने पर पूरा गिर गया। टीन शेड को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई है।
अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि गोदान की टीन शेड गिरने के कारण काफी तादाद में माल यानी घी और रिफाइंड के टीन दबे हैं। जिस कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। रिफाइंड के टीन के पास पानी पहुंचाने में कठिनाई हो रही है। तेल जल रहा है। टीन में घी, तेल रखें हैं जो आग की गर्मी पाकर फट रहे हैं। अब आग पर नियंत्रण कर लिया गया है। आग शॉर्टकट की से लगने की बात सामने आ रही है।