


सूरसागर से भाजपा की विधायक सूर्यकांत व्यास को घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने पर पहले सोमवार को एमडीएम अस्पताल के सीसीयू में भर्ती करवाया था। इसके बाद सोमवार को एम्स रेफर किया गया। सूर्यकान्ता व्यास एम्स आईसीयू में भर्ती हैं।
विधायक सूर्यकान्ता व्यास को हार्ट और किडनी में समस्या के कारण शनिवार को एम्स हॉस्पिटल में उनका डायलिसिस भी किया है और उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। उनके पुत्र अधिवक्ता शिवकुमार व्यास ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके लिए भ्रामक और गलत खबर चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत पहले से ठीक है और वे स्वस्थ हैं।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनसे मुलाकात करने एम्स अस्पताल आए थे। उन्होंने डॉक्टर से उनके इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की थी और बेहतर इलाज करने के निर्देश भी दिए थे।