Friday, 20 September 2024

भाजपा के चुनाव प्रभारी जोशी,अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और राठौर ने शांतिपूर्वक चुनाव के लिए आम मतदाता के प्रति जताया आभार


  भाजपा के चुनाव प्रभारी जोशी,अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और राठौर ने शांतिपूर्वक चुनाव के लिए आम मतदाता के प्रति जताया आभार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया है। राजस्थान की जनता ने आज लोकतंत्र उत्सव में बढ—चढकर मतदान किया। प्रदेश की जनता का मतदान के प्रति इतना रूझान काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने उत्साह के साथ मतदान किया है। पिछले पांच साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। इस दौरान प्रदेश की जनता ने बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीडन और महंगाई का दंश झेला हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता ने अब बदलाव के मन से मतदान किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आज राजस्थान में संपन्न हुए लोकतंत्र के महायज्ञ में प्रदेश की जनता ने अपने अमूल्य वोट की आहुति प्रदान की। ऐसे में भाजपा प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन करती है। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है और आज मालिक ने सेवक चुनने का अपना निर्णय दे दिया है। ऐसे में निश्चित ही राजस्थान कुराज के अंधेरे से बाहर निकल सुराज का नया सवेरा देखेगा। 

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि आज लोकतंत्र के अनुष्ठान में जिस प्रकार आमजन ने आगे आकर कांग्रेस के कुशासन का अंत करने के लिए बडी संख्या में मतदान किया है, उसके लिए प्रदेश की जनता का कोटि कोटि आभार। उन्होंने कहा कि अब हाल ही 12 नवम्बर को राज्य के लोगों ने ​दीपावली का त्योंहार मनाया है और आगामी 3 दिसम्बर को राज्य में जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने पर दीपावली मनाएगी। 

प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि भूभाग की दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बडा राज्य है और यहां आमजन ने जिस प्रकार शांतिपूर्ण मतदान कर कांग्रेस सरकार के कुराज पर विराम लगाने की पहल की है। यह इस कांग्रेस सरकार के कुकर्मो की परिणाम था कि राज्य की जनता इस कांग्रेस को शासन से बाहर फैंकने के लिए घरों से बाहर निकल आई और मतदान केन्द्रों पर लंबी लाइनों के बावजूद अपने मतदान के उत्साह को कम नहीं होने दिया। आमजन को इस लोकतंत्र की स्थापना के लिए की गई इस तपस्या के लिए साधुवाद। 

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने कहा कि राज्य में आज हुआ मतदान निश्चित तौर पर कांग्रेस सरकार के ताबूत की अंतिम कील साबित होगा और प्रदेश की जनता को इस किसान, महिला विरोधी और युवा विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर से करने का अंतिम वज्र प्रहार होगा। राज्य के बडे भूभाग में दूर जाकर घंटो मतदान की लाइन में खडे रहकर लोकतंत्र के इस यज्ञ में आहुति देने के लिए राज्य के प्रत्येक मतदाता का कोटि कोटि आभार।



Previous
Next

Related Posts