


राज्यपाल कलराज मिश्र और प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र ने शनिवार को विधानसभा आम चुनाव में अपना मतदान किया।
राज्यपाल कलराज मिश्र और लेडी गवर्नर ने प्रात: 11.05 बजे सरदार पटेल मार्ग, सी स्कीम, जयपुर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेजीडेंसी मतदान केन्द्र पहुंचकर अपना मतदान किया।
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पवित्र और सबसे जरूरी कार्य है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की यह मौलिक जिम्मेदारी है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।