Saturday, 29 August 2026

विधानसभा चुनाव में नियुक्तकर्मचारी और अधिकारियों ने डाकपत्र के माध्यम से 3 लाख 1 हजार 875 मत डाले


 विधानसभा चुनाव में नियुक्तकर्मचारी और अधिकारियों ने डाकपत्र के माध्यम से 3 लाख 1 हजार 875 मत डाले

विधानसभा आम चुनाव- 2023, चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्रों से मतदान

सभी जिलों में फेसिलिटेशन सेंटर्स पर मतदान कार्मिकों द्वारा अब तक  3 लाख  1 हजार 875 मत डाले गए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव- 2023 की ड्यूटी में लगे कार्मिकों, पुलिस अधिकारियों आदि द्वारा सभी जिलों में बने फेसिलिटेशन सेंटर्स पर अब तक 3,01,875 मत डाले गए हैं। आज कुल 30,239 मतदान कार्मिकों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं अन्य जिलों में चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र से मतदान करने हेतु फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किये गए हैं। इन केंद्रों पर 24 नवंबर तक विभिन्न दिवसों पर मतदान किया जा सकेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि उक्त सुविधा केन्द्रों के अतिरिक्त प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी स्वयं के कार्यालय में एक सुविधा केन्द्र 22 से 24 नवंबर तक स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे।

Previous
Next

Related Posts