


चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे प्रचार प्रसार में भी तेजी आ रही है। पार्टी के स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के समर्थन में जगह-जगह सभाएं कर रहे हैं। निवाई विधानसभा क्षेत्र से आरएलपी प्रत्याशी प्रहलाद नारायण बैरवा के समर्थन में मंगलवार को झिराना में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण की विशाल आमसभा होगी।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और आज़ाद पार्टी के सुप्रीमो के दौरा राजस्थान के रण में आज एक बार फिर 'हनुमान' और 'रावण' साथ नज़र आएंगे। ये दोनों साथ मिलकर एक ही मंच से अपने संयुक्त प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर वोट अपील करेंगे। गौरतलब है कि आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और आज़ाद समाज पार्टी सुप्रीमो चंद्रशेखर आज़ाद 'रावण' ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है।
उड़नखटोले में रहेंगे साथ-साथ
हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आज ना सिर्फ जनसभा में एक मंच पर साथ दिखेंगे, बल्कि ये दोनों नेता आज एक ही हेलीकॉप्टर पर सवार होकर चुनावी दौरा करेंगे।
प्रत्याशी प्रहलाद नारायण बैरवा ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे झिराना केदारनाथ मंदिर के समीप मैदान में यह आम सभा होगी। इसमें आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल, आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद रावण हेलीकॉप्टर से पहुंचकर हिस्सा लेंगे।