


विद्याधर नगर विधानसभा सभा से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी को परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी राजपाल सिंह शेखावत ने अपना समर्थन को देने की घोषणा की है। शेखावत ने कहा कि दीया कुमारी एक युवा, ऊर्जावान और जुझारू नेता हैं।
उन्होंने कहा कि दीया कुमारी विद्याधर नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। दीया कुमारी ने कहा - मैं राजपाल सिंह शेखावत के समर्थन के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूं और उनके अनुभव और सहयोग का पूरा लाभ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वे विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।