Saturday, 29 August 2026

सीआईडी की सूचना पर 1 करोड़ की 110 ग्राम स्मैक के साथ जयपुर की महिला तस्कर को शाहपुरा जिले के नेशनल हाईवे 12 पर हनुमान नगर तिराहे पर नाकाबंदी कर किया गिरफ्तार


सीआईडी की सूचना पर 1 करोड़ की 110 ग्राम स्मैक के साथ जयपुर की महिला तस्कर को शाहपुरा जिले के नेशनल हाईवे 12 पर हनुमान नगर तिराहे पर नाकाबंदी कर किया गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच स्पेशल टीम की सूचना पर शाहपुरा जिले की हनुमान नगर थाना पुलिस की टीम ने रविवार को जयपुर निवासी एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 110 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गई है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर अवैध मादक पदार्थों की और वांछित अपराधियों की धरपकड़ व आसूचना संकलन के लिए के लिए पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम को प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भेजा गया है। टीम को झालावाड़ जिले से मादक पदार्थ की तस्करी के इनपुट मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी एवं पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल कमल डागर, रामनिवास, शंकर दयाल शर्मा एवं महेश सोमरा द्वारा सूचना को डवलप किया गया।

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि सूचना की पुष्टि होते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने शाहपुरा जिले में एसएचओ हनुमान नगर को अवगत कराया गया। थाना पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे 12 पर हनुमान नगर तिराहे पर नाकाबंदी कर महिला तस्कर सरोज कंवर पत्नी रविंद्र सिंह (57) निवासी द्वारका विहार जयसिंहपुरा खोर को डिटेन कर उसके पास से 110 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुलिस को शक ना हो, तस्करी के लिए अधेड़ महिला भेजा 

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने जयपुर निवासी दंपति मनोज शर्मा व सीमा शर्मा के लिये अकलेरा से स्मैक लाना बताया है। चुनाव में पुलिस की सख्ती के चलते तस्करों ने तस्करी का नया तरीका अपनाया है। अधेड़ महिला को स्मैक लाने के लिए भेजा ताकि पुलिस को शक ना हो।  थाना पुलिस ने स्मैक जप्त कर महिला तस्कर सरोज कंवर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। थाना पुलिस की टीम महिला से उनके नेटवर्क और मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कमल डागर, रामनिवास, शंकर दयाल शर्मा एवं महेश सोमरा की विशेष भूमिका रही जबकि टीम का कुशल नेतृत्व इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत द्वारा किया गया है। गिरफ्तारी थाना हनुमान नगर पुलिस द्वारा की गई है।

Previous
Next

Related Posts