Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रत्याशी को तौला अमरूदों से, ग्रामीणों ने दिया मेहता को वोट देने का विश्वास


भाजपा प्रत्याशी को तौला अमरूदों से, ग्रामीणों ने दिया मेहता को वोट देने का विश्वास

भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता ने टोंक विधानसभा के दो दर्जन से अधिक गावों में जन संपर्क कर मतदाताओं से वोट मांगे। जन संपर्क के दौरान मेहता को बरवास गांव में अमरुदों से तोला गया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने का विश्वास दिलाया। मेहता ने टोंक विधानसभा क्षेत्र के गांव छाण बास सूर्या, नयागांव, इस्लामपुरा, लक्ष्मीपुरा, जैकमाबाद, रामसिंहपुरा, क्यारिया, भीलों की ढाणी, क्यारिया, रामनिवासपुरा सहित कई गावों में जन संपर्क किया। मतदाताओं का अपार जन समर्थन प्राप्त हुआ।

इससे पूर्व प्रातः मेहता ने टोंक में खाल के बालाजी (चिडी़यों की बाड़ी) में पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र सैनी की अध्यक्षता में सैनी समाज के प्रतिनिधियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा की साथ ही माली समाज द्वारा दिए गए स्नेह और समर्थन के लिए सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, विधानसभा प्रवासी रविन्द्र सिंह रवि ने टोंक शहर में वोट की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के भाजपा के समर्थन की अपील की। उन्होंने लोगो से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित आमजन की मूलभूत सुविधाएं के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। जिनके साथ जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, रतनलाल चौधरी, अंकित बगड़ी, लोकेश गुप्ता, शम्भू शर्मा, निखिल गुप्ता, तौसीफ खान, धर्मेंद्र राजावत, गणेश सैनी सहित अन्य मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts