


कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा और घोषणा कमेटी के अध्यक्ष और विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी जारी कर सकते हैं। चुनाव घोषणा पत्र में अपनी साथ गारंटीयों को शामिल करेगी। किसानो, युवाओं और महिलाओं को विशेष सुविधा देने का वादा किया जा सकता है।
कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश में जातिगत सर्वे कराए जानेके वादे को भी पूरा किया जाएगा। चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं के लिए विशेष घोषणा की जा सकती है। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश भर में फिटनेस क्लब और जिम खोले जाने जाने की बात सामने आ रही है।
कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में किसानों को विशेष रियायत देने की बात भी सामने आ रही है। चुनाव घोषणा पत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने का वादा जैसी घोषणा करने की संभावना है। इस कानून के तहत छोटे, मझले और बड़ी भूमि वाले किसान भी शामिल करने की बात सामने आ रही है। प्रदेश में अगर कोई न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीद नहीं करेगा तो उसके खिलाफ इस कानून के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान किया जाएगा।
कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में महिला मुखिया को 10 हजार रुपए प्रति साल देने के वादे को पूरा करने के साथ ही सिटी ट्रांसपोर्ट बसों में दिल्ली के तर्ज पर फ्री यात्रा की घोषणा का वादा किया जा सकता है।