


जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने रविवार देर रात अवैध रूप से हुक्का पिलाने के मामले में जीटी सेन्ट्रल मॉल में ओहाना कॉकटेल बार पर छापेमारी की। पुलिस ने यह छापेमारी बार में चल रहे हुक्का बार के खिलाफ की हैं। पुलिस ने इस दौरान अवैध रूप से हुक्का पिलाने पर मैनेजर को गिरफ्तार किया। वहीं मौके से 15 हुक्के और तम्बाकू फ्लेवरर्स जब्त किए। गिरफ्तार मैंनेजर मुस्तफिजुर्रहमान ने बताया कि इस बार के मोनू करनानी, अंकुर खान और सन्नी सिंह उर्फ परमेन्द्र तीन पार्टनर हैं।
डीसीपी ईस्ट ज्ञानचन्द यादव ने बताया कि रविवार को रात को एडिशनल डीसीपी ईस्ट सुमन चौधरी, एसीपी मालवीय नगर संजय शर्मा,सीआई जवाहर सर्किल दलवीर सिंह की एक टीम बनाई गई। टीम के ने ओहाना कॉकटेल बार से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी की। । जहां पर ग्राहकों को खान-पान की सामग्री के साथ हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी में मैनेजर के कब्जे और टेबल से 15 हुक्का जिन पर ओहाना का मार्का लगा हुआ था,15 पाईप, 15 चिलम और भारी मात्रा में अलग अलग तरह के तम्बाकू फ्लेवरर्स व विभिन्न कम्पनीयों के 14 डिब्बे इस्तेमाल के बाद खाली मिले और 30 हुक्कों के आगे लगी डिस्पोजल नलियों, 20 प्लास्टिक की चिलम और 10 लोहे जैसी धातु के तीन छेदों वाले ऑपन एण्ड क्लोज कैप, आग जलाने की दो हैण्डलयुक्त सिगडी व फीड बैंक के लिए रखी ओहाना की चार रसीद बुक आदि को जब्त किया गया।
ओहाना कॉकटेल बार कुछ दिन पहले ही इसकीशुरुआत की गई थी । जिसमें शहर के चहरे,राजनीती से जुड़े लोग,व्यापारी और बड़े अधिकारी शामिल हुए थे । पुलिस का भी कहना है कि इसी का फायदा उठाकर ये बार में हुक्का बेचा जा रहा था। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किये हैं। जिस में हुक्का पिलाते हुए के वीडियो शामिल हैं।इस मामले में स्थानीय पुलिस थाना शामिल होने की बात कही जा रही है।